मचा कोहरामः दाह-संस्कार में गये दो युवक गंगा में डूबे, मौत

0
5293

बक्सर खबरः दाह-संस्कार में गये दो युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो गयी। घटना बुधवार लगभग 10ः30 बजे सिमरी थाना क्षेत्र के बीस डेरा घाट की है। जहां खंधरा पाण्डेयपुर के राम जग दूबे(70) के दाह-संस्कार करने गये थे। दाह-संस्कार के बाद सभी लोग गंगा स्नान करने गये। उसी क्रम में दोनों युवक भी स्नान करने लगे। उसी दौरान धार में पड़ डूबने लगे। लोग कुछ समझ पाते तब-तक दोनों यूवक आख से ओझल हो गये। लोगों ने कुछ दुर तक छानबीन की परन्तु नही मिले। उसके बाद कोहराम मच गया।

आनन फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची। परन्तु अभी तक गोताखोर नही पहुंचे। दोनों युवकों की पहचान अभिमन्यू दुबे(21) पिता स्वर्गीय विनोद दूबे वही दुसरे युवक की पहचान लाली गोड़(18) पिता रामजी प्रसाद के रूप में हुयी है। घटना के बाद से दोनों परिवार में कोहराम मच गया है। खबर लिखे जाने तक अभी युवकों का शव नही मलिा है। घटना कि पुष्टि थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने की।

बुझ गया कुल का दीपक
बक्सर खबरः बुधवार की सुबह बाबा के दाह-संस्कार में गये अभिमन्यु की मौत से कुल चिंराग बुझ गया। खंधरा पाण्डेयपुर चारों तरफ कोहराम मचा है। मृतक युवक के मां हीरमोती देवी अचेत पड़ी है। सिर्फ एक ही बात मुंह से रही है। मनु कहा बा हो दादा। मां के करूण विलाप से वहां पहुंचे लोगों का आंसू थमने का नाम नही ले रहा है। क्योंकि अभिमन्यु अपनी मां का इकलौता सहारा था। पांच साल पुर्व पिता स्वर्गीय विनोद दूबे की मौत हरियाणा के फरिदाबाद में ट्रेन की चपेट में हो गयी थी। विनोद वहां गार्ड की नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हीरामोती के लिए अभी पति की मौत की आग सुनी भी नही पड़ी थी कि पुत्र मौत की मौत ने अचेत कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here