दबंगों की फूंकी दलित की झोपड़ी, पांच गिरफ्तार

0
2707

बक्सर खबर: दबंगों द्वारा महादलित परिवार के साथ मारपीट व झोपड़ी फूंकने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरूवार शाम धनसोई थाना क्षेत्र के छतुपुर गांव में हुई। दो पक्ष के लोग आपस में भीड गए। जिसमें दोनो तरफ से दस लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों के अनुसार बीडीसी पति राजू साह व धमेन्द्र मुसहर के बीच लम्बे समय से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को खेत में सुअर जाने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। परन्तु गुरूवार के शाम राजू साह के सब्जी लगे खेत में सुअर घुस गए।

विवाद ने फिर तुल पकड लिया, दोनों पक्षों में जमकर मार पीट हुई। जिसमें राजू के तरफ से चार लोग घायल हुए। धर्मेन्द्र के तरफ से छह लोग घायल हुए। घटना के बाद थाने पहुंचे धर्मेन्द्र ने मारपीट व झोपड़ी फुूंकने का आरोप लगाते हुए 25 लोगों पर एफआइआर कराया। वही राजू ने दस लोगों पर एफआइआर कराया। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना की पुष्टि नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने की। उन्होनें कहा पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। वही ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट हुई है। परन्तु सैकड़ों लोगों ने देखा है कि झोपड़ी में आग खुद धर्मेन्द्र ने लगाई है। दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए ऐसा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here