-ग्रामीण युवाओं को रोजगार मुहैया करा रहा समृद्ध इंडस्ट्रीज
-प्रशिक्षण भी और नौकरी दोनों साथ-साथ, गांव को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश
बक्सर खबर। आपदा को अवसर बनाने का हुनर अगर हमारे पास हो तो गांव में भी खुशहाली लायी जा सकती है। डुमरांव अनुमंडल के अमथुआ गांव में ऐसा ही प्रयास किया है श्याम लाल कुशवाहा ने। उन्होंने अपने पुत्र हरिनिवास की मदद से समृद्ध इंडस्ट्रीज की शुरूआत की है। यहां दो तरह के उत्पाद बन रहे हैं।
एलईडी बल्ब और बर्तन साफ करने वाला स्क्रब। आज हम अपने साप्ताहिक कालम वोकल फॉर लोकल में इसके बारे में जानेंगे। हम और आप अर्थात इस जिले के लोग अगर चाहें तो यह रोजगार व्यापक रुप लेगा। हम ऐसा इस लिए कह रहे हैं। क्योंकि अगर अपने जिला का उत्पाद सभी लोग खरीदें तो यहां के युवकों को रोजगार मिलेगा। व्यापार बढऩे का सीधा लाभ व्यवसायी से अधिक कामगारों को मिलता है। हाथों को काम मिलता है और युवाओं को रोजगार।

एक साल की गारंटी के साथ मिल रहा है बल्ब
बक्सर खबर। इस इंडस्ट्रीज की शुरूआत करने वाले हरिनिवास सिंह बताते हैं। हम उच्च क्वालिटी का बल्ब बनाते हैं। एक साल की वारंटी के साथ इसे महज 80 रुपये में ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। सर्वाधिक उत्पादन 9, 12, 18 वाट के बल्ब का है। इसके अलावा ट्यूब लाइट व बड़े आकार के बल्ब भी बनाए जा रहे हैं। दुकानदारों की सहायता के लिए हमने वारंटी डेढ़ साल करने का निर्णय लिया है। अर्थात ग्राहक एक वर्ष तक खराबी होने पर उसे लौटा सकते हैं। दुकानदार चाहें तो उसे डेढ़ वर्ष तक वापस कर सकते हैं।

बर्तन साफ करने का स्क्रब भी बना रहे हैं ग्रामीण
बक्सर खबर। हरि निवास बताते हैं अपने गांव से एक व्यक्ति को दिल्ली ले गए। वहां उन्हें बीस दिनों तक स्क्रब वह बल्ब बनाने का प्रशिक्षण दिलवाया। यहां आने के बाद उन्होंने सात-आठ युवकों को प्रशिक्षित किया। अब बल्ब यूनिट में छह एवं स्क्रब में पांच लोग काम करते हैं। उसकी पैकिंग के लिए सीट बनी है। ऑटोमेटीक मशीन लगा दी गई है। जो बिजली से चलती है। उसमें प्लेट लगे हैं, एक बार में 12 स्क्रब की पैकिंग होती है। गुणवत्ता अच्छी रहे, इसके लिए स्टील का स्क्रब उपयोग में लाया जाता है। जिसमें लोहे के तार की तरह जंग नहीं लगे।

सेल्स मैन के लिए है रोजगार
बक्सर खबर। हरि निवास कहते हैं। हमारे यहां फिलहाल दस सेल्समैन की आवश्यकता है। वैसे युवा जिनके पास अपनी बाइक हो वे हमारे यहां संपर्क कर सकते हैं। जिसे मार्केटिंग का अनुभव होगा। उसे वरियता दी जाएगी। युवाओं को उचित इनसेंटिव दिया जाएगा। फिलहाल हमारे साथ मुनीलाल कुशवाहा, ऋतिक राज, रवि मिश्रा, सत्येन्द्र कुमार, नंदलाल कुशवाहा, निर्मल कांत मिश्रा, सुशील कुशवाहा आदि सहयोग कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है, यहां युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार दोनों उपलब्ध कराया जा सके।
नोट- वोकल फॉर लोकल, हमारा साप्ताहिक कालम है। जो प्रत्येक बुधवार को प्रकाशित होता है। हमारा लक्ष्य है, हम अपने जिले के वैसे लोगों की मदद करें। जो हमारे जिले का आत्मनिर्भर बनाने के लिए एवं युवाओं को रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं। आप भी अगर कुछ नया कर रहे हैं, अथवा ऐसे लोगों को जानते हैं। तो कमेंट के माध्यम से इसकी जानकारी व अपना नंबर दें। हमारी टीम आपसे संपर्क करेगी।
Dehati sattu.
100g ke pack me Uplabdh hai.
Automatic mashin bhi laga hai.
8677081333