बक्सर खबर : अपने घर से बाजार जा रही युवती को पता नहीं था। जिस आटो से वह सफर कर रही है। वही उसकी मौत का कारण बनेगा। यह दुखद घटना धनसोई थाना के सिसौंधा पुल के पास हुई। युवती पूजा कुमारी (18) गोसैसी डिहरा निवासी प्रेम चंद सिंह की पुत्री थी। वह पुर्वाह्न 11 बजे के लगभग अपने गांव से आटो में सवार हो धनसोई बाजार के लिए निकली। तभी सिसौधा पुल के समीप ब्रेकर पर आटो उछला। वह नीचे गिरी। इतने में उसी आटो का पहिया उसके उपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की तस्दीक के लिए धनसोई थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिन्हा से बात हुई। उन्होंने कहा आटो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।





























































































