बक्सर अनुमंडल में पकड़े गए तीन संदिग्ध

0
2687

बक्सर खबर : मुफस्सिल थाना के गोविंदपुर गांव में तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान नहीं हो पा रही है। जिस अवस्था में इन्हें दबोचा गया। देखने वाले भी हैरान थे। सभी के सभी पूरी तरह नंगे थे। यह पागल हैं या कुछ और कहना मुश्किल है। ग्रामीणों को इसकी भनक महिलाओं से मिली। सुबह शौच के लिए जा रही औरतें ने तीन से अधिक लोगों को इस हालत में देखा। डर के मारे वे भाग खड़ी हुई। गांव वालों को सूचना दी गयी। ग्रामीणों ने इन्हें दौड़ा कर बड़ी मुश्किल से पकड़ा। उनका कहना है कि अभी कुछ और युवक हैं। जो इधर-इधर खेतों में जा छीपे हैं। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है। संबंधित थाने से जानकारी के लिए संपर्क किया गया। उनका कहना था कि टीम मौके पर गयी है। अभी तक लौट कर वापस नहीं आयी। लेकिन यह पुरा वाकया आश्चर्य चकित करने वाला है। नंगे युवकों का नंगा नाच पूरे इलाके में चर्चा का कारण बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here