बक्सर खबरः श्रावण के पावन महीना शुरू होने महज छः दिन बाकी है। इसबार प्रशासन कोई कोताही वरतने के मुड़ में नही है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने मिलकर सख्त रवैया अपना लिया है। इसी के तहत पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को सुबह 10:00 से ही ब्रम्हपुर चैरास्ता जेसीबी के द्वारा अतिक्रमण हटाया जाने लगा जो शाम 5:30 तक ब्रमेश्वर नाथ के मंदिर पर जा रूका। थानाध्यक्ष दयानंद सिंह और अंचलाधिकारी श्रीभगवान सिंह ने बताया की किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। इसलिए पुलिस लाईन से 60 अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा कृष्णाब्रम्ह, नैनिजोर, बगेन थाना की मदद ली गयी थी। परन्तु ब्रम्हपुर के लोगों काफी सहयोग मिला इसके लिये धन्यबाद। कल यानी लगातार दुसरे दिन भी रघुनाथपुर तक अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा।


























































































