बक्सर खबर : छात्र राजद की जिला इकाई धीरे-धीरे सशक्त होती जा रही है। इसमें नए व उर्जावान युवाओं को जोड़ा जा रहा है। बुधवार को नया बाजार मठीया मोड़ के सामुदायिक भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष दीपक यादव ने बैठक के दौरान मनोज यादव को बक्सर प्रखंड का अध्यक्ष मनोनित किया गया। जीतू यादव को जिला छात्र राजद का वरीय उपाध्यक्ष मनोनित किया गया।
उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित भाजपा भगाओ रैली की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में सादाब आलम कोषाध्यक्ष,्र संदीप यादव राजपुर अध्यक्ष, अजय यादव, जितेन्द्र चौधरी, मनीष यादव, गुलजार, अरुण यादव, मुन्ना यादव, चुन्नू यादव समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





























































































