बक्सर खबरः परिजनों की लापरवाही से मासूम बच्ची की जान चली गई। घटना शुक्रवार सुबह राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव में हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रौशन कुमारी(07) पिता ज्योति प्रकाश मां के कहने पर घर से बाहर कुंआ से पानी निकालने गई थी। परन्तु दो तीन घंटे बाद घर के लोगों ने मां से पुछा की रौशन कहां है।
उसने जबाब दिया किया। कुंआ से पानी लेने भेजा था। उसके बाद से वह घर नही आई है। उसके बाद घरवालों ने कुंआ में खेजबीन शुरू की तो रौशन बाल्टी के डोर से लिपटी मिली। शव देखने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ददन राम ने कहा कि पुलिस को ऐसी सूचना नही है। घटना के बारे में पता किया जा रहा है।
