बक्सर खबर : परिवार का भविष्य बदलने के लिए अपना देश छोड विदेश में कमाने गए लेागों के साथ अक्सर छल होता रहता है। देश के विभिन्न प्रदेशों से सउदी अरब गए कुल 110 मजदूर वहां बुरी तरह फंस गए हैं। पिछले तीन माह से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। विरोध करने पर कंपनी वाले उनका सामान भी उठाकर फेंक देते हैं। काम नहीं करने पर उनके साथ मारपीट भी होती है। फोन पर इसकी जानकारी देते हुए युवकों ने बताया कि जनवरी से ही उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। 19 माह पहले मुंबई से इन्हें फाह्यान कंपनी के माध्यम से सउदी भेजा गया था। वहां से मासाकिन अल मजीद कंपनी ने आमंत्रित किया था। इन सभी को फिलहाल रियाद में रखा गया है। ऐसा नहीं कि वे यहां से भाग नहीं सकते। पर उन्हें अपनी मजदूरी न मिलने का खतरा है। भारतीय दूतावास से भी मदद के लिए इन्होंने संपर्क साधा है। वहां फंसे 110 लोगों में बिहार के 60, यूपी के 30, बंगाल के 10, तामिलनाडू के 8 व आसाम के2 व्यक्ति हैं। इनमें शिवबचन सिंह पिता लाल बिहारी महतो ग्राम वासुदेवा, धर्मेन्द्र सिंह पिता कुंज बिहारी सिंह नावानगर, जिला बक्सर के रहने वाले हैं। इनकी माने तो इनमें सर्वाधिक लोग सिवान जिले के हैं।
सउदी में फंसे बक्सर जिले के निवासी
बक्सर खबर को जो नाम मिले हैं उनका ब्योरा निम्न है मजदूरों के नाम :