बक्सर खबर : बिजली विभाग के खिलाफ भड़का जनाक्रोश गुरुवार को बक्सर बंद के रुप में दिखा। भाजपा अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता रामजी सिंह के उपर हुए हमले के कारण बंद को व्यापक समर्थन मिला। जिसके परिणाम स्वरुप यह बंद पूर्णत: सफल रहा। इसका नेतृत्व कर रहे भाजपा सांसद अश्विनी चौबे ने इसे ऐतिहासिक करार दिया।

उन्होंने कहां कि हमारे कार्यकर्ताओं के साथ जिस तरह का व्यवहार यहां के प्रशासन ने किया। उनको खुली चुनौती देते हुए हमने यह बता दिया है। जन समस्या के लिए भाजपा कार्यकर्ता अपना खून बहा सकते हैं। लेकिन, उनके उपर अगर आंच आई तो हम जिले ही नहीं सरकार को भी हिला सकते हैं। बंद में शामिल हुए सांसद कभी पुलिस चौकी, कभी गोलंबर तो कभी शहर में आमजन के बीच बंदी को सफल बनाने की अपील करते देखे गए। उन्होंने बक्सर से लेकर, डुमरांव व ब्रह्मपुर तक में हुए चक्का जाम को सफल बनाते हुए अपने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता व युवा नेता रामजी सिंह ने कहा बंदी ऐतिहासिक रही। हम उन सभी संगठन, व्यवसायी वर्ग व युवा छात्र नेताओं को धन्यवाद देते हैं।

जिन्होंने हमारा पूर्ण समर्थन किया। पुलिस चौकी पर हो हुए जाम में भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी, पूर्व प्रत्याशी प्रदीप दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष केदारनाथ तिवारी, शिवजी खेमका, राजपुर से प्रत्याशी रहे विश्वनाथ राम, बंटी शाही, जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह नजर आए। गोलंबर के जाम में एनडीए की तरफ से लोजपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष सुशील राय, प्रिय रंजन, नितिन नवीन आदि प्रमुख कार्यकर्ता नजर आए।

डुमरांव के सड़क जाम मनोज सिंह के नेतृत्व में किया गया। संचालन नगर अध्यक्ष दयाशंकर खरवार ने किया। मौके पर बलराम पांडेय, राजू खरवार, अशोक तिवारी, ओमप्रकाश भुवन, मनोज केशरी, नंदलाल पंडित, भोला सिंह, मुन्ना यादव, दीपक यादव, सोनू राय, धनंजय सिंह, दयाशंकर तिवारी, राजू केशरी, रामरती देवी, शौकत हुसैन, हेमंत कुमार, रामजतन पांडेय, मनोज जायसवाल, राजू कुशवाहा आदि थे। आदि प्रमुख कार्यकर्ता नजर आए।