बक्सर खबर : सिमरी प्रखंड प्रमुख के चुनाव में डुमरांव एसडीओ प्रमोद कुमार पर भेदभाव के आरोप लगे हैं। दूसरे पक्ष का कहना है कि दोनों तरफ 14-14 मत मिले। एक मत इन वैलिड हो गया। बावजूद इसके प्रमोद कुमार ने उस मत को माधुरी देवी के पक्ष में गीन दिया। जबकि एसडीओ का कहना था कि विपक्षी मनमानी कर रहे हैं। माधुरी देवी को पन्द्रह मत मिले थे। उन्होंने आनन-फानन में उसे प्रमाण पत्र उन्होंने सौंप दिया। इतना होते-होते विवाद इतना गहरा हो गया कि उप प्रमुख का चुनाव भी नहीं हो सका। कई बीडीसी सदस्य भाग खड़े हुए। उपद्रव के दौरान एसडीओ व तिलक राय हाता ओपी के वाहनों को नुकसान पहुंचा। विवाद की खबर मिलने के बाद डीएम व एसपी भी फिलहाल मौके पर पहुंचे हुए हैं। प्रशासन विवाद करने वाले लोगों को घेरने में जुटा है। पुलिस, एसडीओ, घायल बीडीसी सदस्य विरेन्द्र पासवान आदि द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। ताकि उन लोगों को नामजद किया जा सके। जो इस विवाद के केन्द्र में हैं। पर देखने वालों ने बताया कि ऐसा नहीं कि हमला सिर्फ एक पक्ष के लोगों ने किया। दोनों तरफ के लोगों ने पत्थर बाजी की है। भड़के जनाक्रोश का शिकार प्रशासनिक पदाधिकारी भी हुए हैं।

