बक्सर खबर : कोरानसराय के कनझरुआं गांव में शनिवार की रात चाचा ने भतीजे को चाकू मार दिया। गंभीर हालत में मनीष मिश्रा को उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। हमलावर शशिकांत मिश्रा फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घायल युवक के पिता श्रीनिवास मिश्रा के अनुसार दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चला आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ मीडिया में कुछ लोगों ने खबर फैला रखी है कि कनझरुआं में शनिवार की रात गोली चली। थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बक्सर खबर को बताया, विवाद आपसी है। घायल के सर में चाकू लगा है।
