बक्सर खबर : अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता रहा रहा है। सोमवार को कृष्णाब्रह्म से बगेन तगादा करने जा रहे दो व्यवसायियों को अपराधियों ने गोली मार दी। यह घटना दोपहर के वक्त कृष्णाब्रह्म -अरियांव मार्ग पर हुई। घायल हुए रौशन साह ग्राम धरहरा थाना कृष्णा ब्रह्म व संजय साह ग्राम पडऱी थाना औद्योगिक बाइक से जा रहे थे। इसी बीच सरौरा डेरा व अरियांव कालेज के बीच यह घटना हुई। पुलिस का कहना है इनसे लूट नहीं हुई है। क्योंकि अभी ये तगादा के लिए जा ही रहे थे। रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने इनको रोका। रुपये की मांग की। जिस पर इन दोनों ने कहा कि हमारे पास रुपये नहीं हैं। बात बढ़ी तो अपराधियों ने इनके उपर गोली चला दी। रौशन साह के जांघ में तथा संजय साह के पेट में गोली लगी है। पर दोनों की हालत खतरे से बाहर है। सूचना के अनुसार पडरी के संजय साह बक्सर से कृष्णाब्रहम गए। वहां से अपने ममेरे भाई रौशन साह को साथ ले आगे जा रहे थे। तभी यह वाकया हुआ।
![विज्ञापन](http://buxarkhabar.com/wp-content/uploads/2016/04/2-mar-add-iti.jpg)