बक्सर खबर : गंगा सेतु से उफनती गंगा में किशोरी कूद गई। घटना रविवार की दोपहर 12: 45 के लगभग हुई। गंगा पुल से उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे युवक ने इसकी सूचना बक्सर खबर को दी। उसने बताया बीच पुल पर बिहार की तरफ से एक लड़की पहुंची। चप्पल को फुटपाथ पर खोला और पुल की रेलिंग पर चढ़ बीच नदी में छलांग लगा दी।
हम लोग उस वक्त पुल पार कर रहे थे। गाड़ी रोक हमने नीचे झांका। पर उसके हाथ-पैर अथवा बहते हुए वह दिखाई नहीं दी। इन दिनों गंगा में बहुत तेज पानी है। इस लिए शायद वह बह गई होगी। प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तो लगभग तीन बजे स्थानीय पुलिस, सीओ और बीडीओ गोताखोर लेकर पहुंचे। लेकिन पुल पर उसके चप्पल दिखे। लेकिन यह पता नहीं चल पाया वह कहां गई। नगर कोतवाल गणेश राम ने कहा आगे के थानों को इसकी सूचना दी गई है।
