बक्सर खबर : डुमरांव पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर रविवार को अजीब हादसा हुआ। दोपहर एक बजे के लगभग क्रासिंग बंद थी। गेट के पास एक युवक और युवती आपस में बात कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन का इंजन पास आया। ऐसा प्रतीत हुआ कि वहां खड़े युवक ने लड़की को आगे की तरफ धक्का दे दिया। युवति ट्रेन के इंजन से टकरा दूर जा गिरी। वह ट्रेन के नीचे तो नहीं आयी पर इतना जोर का झटका लगा कि उसकी मौत हो गयी। यह नजारा क्रासिंग पर खड़े लोगों ने देखा तो हैरान रह गए। लड़की पीले कपड़ों में थी। ऐसा होते देख उसके साथ का युवक बाइक से भाग खड़ा हुआ। वह लाल टी शर्ट व ब्लू जिन्स पहने था। क्रासिंग पर उसकी ब्लैक रंग की बगैर नंबर की पल्सर बाइक खड़ी थी। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले वह फरार हो गया। यह दुर्घटना रविवार की दोपहर एक बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस से हुई। तब से लेकर अब तक चौबीस घंटे का समय गुजर चुका है। रेल पुलिस की माने तो अभी तक युवति की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी मांग में सिंदूर है। जिससे यह स्पष्ट है कि उसकी शादी हो चुकी है। पर अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
![विज्ञापन](http://buxarkhabar.com/wp-content/uploads/2016/04/4-apr-add-mishra.jpg)