बक्सर खबर : अज्ञात लोगों ने शुक्रवार की रात खाद लदे ट्रैक्टर व बोलेरो को फूक दिया। जिसमें लगभग बीस लाख रुपये की संपति का नुकसान हुआ है। घटना मुरार थाना क्षेत्र के वैसे गांव की है। पूर्व सरपंच रामेश्वर सिंह के दरवाजे पर यह गाडिय़ां खड़ी थी। उनके अनुसार रात डेढ़ बजे के लगभग आग की लपटे उठने लगी। ट्रैक्टर पर लगभग 120 बोरी खाद लदी थी।
परिजनों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन वे अपनी संपति को बर्बाद होने से नहीं बचा सके। शनिवार की सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल मौके पर मुरार पुलिस पहुंची हुई है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। पूछताछ में अभी यह ज्ञात नहीं हो सका है। किसने और क्यू ऐसा किया। घटना के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा आपस में कर रहे हैं।





























































































