बक्सर खबर : जिले में साउथ बिहार पावर कंपनी अच्छी व बेहतर सेवा दे रही है। क्योंकि उसे राज्य सरकार ने पोषित कर रखा है। जले ट्रांसफार्मर को सात दिन में बदलने व टूटे तार को चौबीस घंटे में मरम्मत करने वाली यह कंपनी लोगों को धोखा दे रही है। हम बात कर रहे हैं जिले के सिमरी प्रखंड के बड़का सिंहनपुरा गांव की। गांव में बुढ़वा शिव मंदिर के पास एक गली है। जहां रुद्रकांत ओझा का घर है। यहां लगा बिजली का खंभा उपर टूटा हुआ है। सकरी गली में नंगा तार उपर से गुजरा है। जो जर्जर हो चुका है। शिकायत कर्ता रुद्रकांत ओझा बताते हैं। यह अक्सर टूट कर गिर जाता है।
किसी भी दिन जानलेवा हादसा हो सकता है। एक वर्ष पहले इसकी शिकायत हमने विभाग से अधिकारियों से की थी। बावजूद इसके समस्या यथावत बनी हुई है। कब क्या होगा कहा नहीं जा सकता। बार-बार आग्रह करने पर भी अधिकारी इस समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। परेशान लोग कई मर्तबा अपनी समस्या को लेकर मीडिया से भी रूबरू हुए हैं। खबरें छपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्या विभाग तभी लोगों की सुनेगा। जब कोई हादसा हो। समस्या के निदान के लिए ग्रामीण अजय शंकर तिवारी, कृतेश ओझा आदि ने प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की बात कही है।





























































































