बक्सर खबर : धन प्राप्ति एवं स्वास्थ वृद्धि के लिए धनतेरस का दिन अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इस दिन से दीपावली उत्सव का आरम्भ भी होता है। कार्तिक मास की कृष्णत्रयोदशी को धनतेरस कहते हैं। यह त्योहार दीपावली आने की पूर्व सूचना देता है। ‘धनतेरस’ सुख धन और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। इस दिन ‘धनवंतरि’ कीपूजा की जाती है। ‘धनवंतरि’ चिकित्सा के देवता भी हैं इसलिए उनसे अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है। इस बार धनतेरस 28 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। पूजन का मुहूर्त सायं 5: 35 से 6:20 के बीच है।
चांदी खरीदना शुभ होता है
बक्सर: धनतेरस के दिन धरेलू बर्तन खरीदते हैं, वैसे इस दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है क्योकि चांदी चन्द्रमा का प्रतीक माना जाता हैऔर चन्द्रमा शीतलता का मानक हैं इसलिए चांदी खरीदने से मन में संतोष रूपी धन का वास होता है क्योकि जिसके पास संतोष है वो ही सही मायने में स्वस्थ्य,सुखी और धनवान है ।