बक्सर खबर : जिले के सबसे बड़े प्रखंड सिमरी में चुनाव की सरगर्मी इन दिनों बढ़ गयी है। यहां नौवें चरण में मतदान होना है। इस प्रखंड की प्रमुख पंचायतों में शामिल है एकवना। यहां पिछले दस वर्षो से अशोक राय मुखिया हैं। अपनी सादगी के लिए पूरे प्रखंड में चर्चित श्री राय समय आने पर हर गरीब परिवार की मदद करते हैं। ऐसा नहीं कि उनकी सामाजिक हिस्सेदारी यहीं तक है। युवाओं के बीच भी वे अपनी पहचान रखते हैं। जब गांव के लोग कोई कार्यक्रम करते हैं। अथवा दुर्गा पूजा का समय होता है। उनकी पूर्ण भागीदारी होती है। जिसकी वजह से वे सबके चहेते हैं। राय ने बताया कि हमारे पंचायत में पांच आते हैं। हर जगह गलियां पक्की बना दी गयी हैं। कहीं भेदभाव नहीं किया गया। हम इस बार भी विकास के मुद़दे पर ही चुनाव लड रहे हैं।

‘ राय ने बताया कि हमारे पंचायत में पांच आते हैं।’ ???????