बक्सर खबर: सर्पदंश से किसान की मौत हो गयी। यह घटना सोमवार सुबह की है नावानगर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। किसान अलगु साह सुबह खेत घुमने निकला था। तभी उसे कुछ काटने का अहसास हुआ तो देखा की सांप है। दौड़ते हुये घर पहुंचा उसे प्रतापसागर लाया गया परन्तु डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवार में शोकाकुल महौल है। गांव में सन्नाटा पसरा है।
