बक्सर खबर: शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने सड़क जामकर चौसा में बवाल काटा। यह घटना मुफस्सिल थाने की चैसा बारे मोड की है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि राजकीय बुनियादी विद्यालय में उनकी बेटी सातवीं की छात्र है। जिसकी उम्र लगभग बारह वर्ष है। घटना मंगलवार दोपहर की है। शिक्षक अमित राय(40) ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत बुधवार की सुबह थाने पहुंचे। पुलिस उनकी शिकायत पर विद्यालय पहुंची। पता चला शिक्षक अवकाश पर हैं। पूछताछ में पता चला कि औद्यौगिक थान क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी शिक्षक अमित राय कल से ही विद्यालय नहीं आए हैं। यह सुन परिजन हंगामा करने लगे। कुछ लोग मिलकर विरोध जताने लगे। 11: 00 बजे के आस-आस परिजनों ने बक्सर-चैसा मुख्य मार्ग को बाधित कर दिया। जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने समझा-बुझा कर जाम खत्म कराया। एसडीओ बक्सर गौतम कुमार ने पहुंच स्थित का जायजा लिए। विद्यालय में जार प्रधानाचार्य से पूछताछ की। वही पुलिस सुत्रों की माने तो दुष्कर्म नहीं हुआ है। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने कि और कहा मेडिकल रिर्पोट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि दुष्कर्म है या छेड़खानी। छात्रा को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेजा गया था। रिपोर्ट गुरुवार को मिलेगी।