बक्सर खबर : डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर पिछले चौबीस घंटे के दौरान दो सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पहली घटना गुरुवार की शाम नावानगर थाना के रुपसागर के पास हुई। गांव के ही दिनेश कुमार खेत घुमने जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक उनसे टकरा गयी। तीनों लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। वहां दिनेश की हालत खराब होते देख उनको पटना रेफर किया गया। देर रात पटना में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका शव शुक्रवार को गांव लाया गया। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक सवार उपेन्द्र कुमार व कृष्ण कुमार सिकरौल के थे। उनका भी उपचार चल रहा है। दूसरी घटना शुक्रवार की दोपहर डुमरांव ट्रेनिंग स्कूल के पास हुई। डुमरांव से कोरानसराय की तरफ जा रहे टैम्पों ने वहां खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। घायल अजीत कुमार पिता ब्रजकिशोर सिंह, प्रदीपक कुमार पिता रामलाल वर्मा का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। वे डुमरांव पकड़ी मुहल्ले के रहने वाले हैं। जिस वक्त दुर्घटना हुई। पुलिस जीप गश्त पर थी। उसने आटो चालक डुली यादव ग्राम रजडीहां को गिरफ्तार कर लिया है।
