सीआइटी अरविंद सिंह को मिला बेस्ट रेल कर्मी अवार्ड

0
1722

बक्सर खबर : बक्सर स्टेशन के टिकट चेकिंग दस्ता को हाजीपुर जोन में बेस्ट टीम का अवार्ड मिला है। यह पुरस्कार मुख्य टिकट निरीक्षक अरविंद सिंह को मंडल रेल प्रबंधक डीके गायेन ने प्रदान किया। 12 अप्रैल को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में 62 वें महाप्रबंधक स्तरीय पुरस्कार के लिए उनको चुना गया। श्री सिंह ने बक्सर खबर को बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में उनके दस्ता को प्रशस्ति पत्र, दस हजार रुपये व मुझे उत्कृष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया। उनके अनुसार निर्धारित काम को बेहतर तरीके से करने के कारण महाप्रबंधक ने यहां की टीम को चुना।

वर्ष्‍ 16-17 में उनकी टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। पुरस्कार मिलने से स्थानीय कर्मचारियों और सह कर्मियों में उत्साह है। उनकी इस सफलता पर बक्सर पत्रकार संघ, चैंबर्स आफ कामर्स, व्यवसायी संघ व कई राजनीतिक दलों के लोगों ने अरविंद सिंह को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here