बक्सर खबर। डुमरांव में आज सोमवार की दोपहर अजीब वाकया हुआ। बंधनपटवा मुहल्ले का रहने वाला युवक फिरोज कुर्बान अंसारी के यहां काम कर रहा था। इस बीच गौशाला रोड के रहने वाले आदिल रजा उर्फ दीपू से उसका विवाद हो गया। कहासूनी के बाद लोगों ने दोनों का विवाद समाप्त कराया। लेकिन, थोड़ी देर बाद आदिल देसी कट्टा लेकर वहां पहुंच गया। फिरोज के उपर उसने कट्टा तान दिया। कहा बोल मार दूं गोली।
लेकिन वहां काम कर रहे दूसरे लोगों ने उसे मना किया। नहीं माना तो एक साहसी व्यक्ति ने उसे दौड़ा लिया। वह खेत के रास्ते भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन उसे गमछा फंसा उस व्यक्ति ने कपड़ लिया। अन्य मौजूद लोगों ने उसका कट्टा छीन लिया। फिर पुलिस थाने ले जाने की तैयारी चलने लगी। इसी बीच आदिल ने गमछे का फांस ढ़ीला किया और भाग निकला। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम को लोगों ने उसके पास से बरामद कट्टा सौंप दिया। इस बीच एक युवक ने मोबाइल से उसकी तस्वीर बना ली थी। जिसे देखकर पुरा वाकया पुलिस को समझते देर नहीं लगी। पीड़ित फिरोज के पिता सादआलम खां की लिखित शिकायत पर उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।