-16 से स्वामी कृष्णानंद जी महाराज कहेंगे कथा
बक्सर खबर। डुमरांव प्रखंड के कोपवां गांव में स्थित सदगुरु कबीर मठ ब्रह्म स्थान में 16 मार्च से यज्ञ प्रारंभ होने जा रहा है। विश्व कल्याण के लिए यहां 108 कुंडीय राम रसायन यज्ञ होगा। जहां सदगुरू कृष्णानंद जी महाराज प्रतिदिन अपराह्न चार से पांच बजे तक उपदेश देंगे। सदविप्र समाज व स्वामी कृष्णानंद फाउंडेशन द्वारा आयोजित यज्ञ में ग्रामीण बढ़चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
सूचना के अनुसार स्वामी कृष्णानंद जी का आगमन 15 मार्च को मगध एक्सप्रेस से होगा। वहां से सदगुरू आईटीआई औद्योगिक क्षेत्र जाएंगे। वहां एक दिन के प्रवास के उपरांत उनका 16 को सुबह यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। इस संदर्भ में पूछने पर कुणाल स्वामी ने बताया कि 16 से प्रारंभ होकर यह यज्ञ 19 तक चलेगा। 20 को भंडारे के साथ इसका समापन होगा।