बक्सर खबरः खिरी हत्या काण्ड का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। राजपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद अभियुक्त के गांव से दबोचा। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिली की आरोपी धनजी तिवारी गांव में ही है। जिसके बाद पुलिस ने पहुंच कर पकड़ा। अभी भी दो अभियुक्त संतोष तिवारी, मंतोष तिवारी फरार है। उनकी धर-पकड़ के लिए छापेमारी जारी है।
ज्ञात हो कि शुक्रवार शाम मंतोष तिवारी ने महज पांच सौ रूपये के लिए ठेला चालक कामता राम को गोली मारी दी थी। घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक कामता के भाई दुलार चंद राम द्वारा तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे संतोष, मंतोष व धनजी तिवारी का नाम शामिल है। इनमें से एक धनजी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया।