बम बलास्ट से दहला भोजपुर, एक घायल

1
4801

बक्सर खबरः नया भोजपुर गांव बम बलास्ट से दहल उठा। जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना मंगलवार शाम 4ः00 बजे के लगभग भोजपुर ओपी के स्थानीय गांव के पश्चिम टोला में हुई। जिसमें इमरान अंसारी उर्फ ढ़ोढा पिता वकील अंसारी बुरी तरह से जख्मी हो गये। जिन्हें इलाज के लिए ग्रामीणों ने निजी अस्पताल ले गये। बलास्अ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुरा मकान मलवा में तब्दील हो गया।

आस-पास सटे मकान में होल हो गया। घटना के बाद गांव में भगदड़ मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बारूद व अन्य कणों को जब्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि वकील गरीब परिवार से है। वह पटाखे का थोक विक्रेता है। दिवाली व छठ को लेकर जमा किया था। अंसारी विदारी से होने के कारण वह पटाखें का शादी विवाह में धंधा करता है। डुमरांव थानाध्यक्ष ने बताया कि बारूद के कण को जब्त किया गया है। एसएफएल के रिर्पोट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बलास्ट की ऐन्टीसीटी ज्यादा है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here