बक्सर खबर। डुमरांव स्टेशन पर गुरुवार की रात एक महिला विलाप करती देखी गई। लोगों ने उससे इसका कारण जानना चाहा तो उसने बताया वह बीच रास्ते में फंस गई है। फरक्का एक्सप्रेस से कोलकत्ता जा रही थी। रात साढ़े ग्यारह बजे पानी के लिए उतरी थी। भीड़ बहुत थी इसी बीच ट्रेन खुल गई।
रेलवे प्रशासन ने मदद के लिए यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया महिला मालदा जिला के चाचर थाना की रहने वाली नुरसा बेगम है। वह अपने पति बोरोद्दिन के साथ ईद में वापस गांव जा रही थी। दोनों कानपुर के चमड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं। उसकी समस्या को देखते हुए यात्री कल्याण समिति ने आपसी सहयोग से टिकट कटा शुक्रवार को उसे मालदा के लिए रवाना किया।






























































































