बक्सर खबर। नगर पुलिस ने शनिवार की शाम एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया। जो पुलिस वाला होने की आड़ में शराब की तस्करी करता था। गंगा के रास्ते सुमेश्वर नाथ इलाके में वह शराब मंगाता था और उसे बेचता था। इसकी भनक पुलिस को कुछ दिन पहले ही लग गई थी।
उसे रंगेहाथ पकडऩे की योजना शनिवार को सफल हुई। पकड़े गए व्यक्ति का नाम पृथ्वी चौहान है। जो मुफस्सिल थाना के मलहचकियां गांव का निवासी है। इस संबंध में पूछने पर सदर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया वह शराब के साथ पकड़ा गया है। जिसे वह बोरी में छिपाकर ले जा रहा था। क्या वह पुलिस में कार्यरत है? डीएसपी ने कहा ऐसा नहीं है। वे लोगों को चकमा देने के लिए ऐसा कर रहा था। उसका हमारे विभाग से कोई लेना-देना नहीं है। 





























































































