बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी की आइटी सेल अब पहले से ज्यादा सशक्त होगी। इसकी तैयारी चल रही है। आज शनिवार को इसके निमित बैठक बुलायी गयी। जिसे सोशल मीडिया सह लोकसभा तैयारी बैठक नाम दिया गया था। कृतपुरा के अशोका पैलेस में सभी आमंत्रित सदस्य जुटे। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक नितिन मुकेश ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रभारी रितेश रंजन रहे। संचालन जिला सह संयोजक आदित्य कुमार पाण्डेय ने किया। चर्चा के दौरान लोकसभा व विधानसभा प्रभारी का गठन किया गया।
जिसमें बक्सर लोकसभा प्रभारी दीपक कुमार पाण्डेय, बक्सर विधानसभा का प्रभारी अजय कुमार मिश्र, डुमराँव विधानसभा का प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय, राजपुर विधानसभा का प्रभारी आदित्य कुमार पाण्डेय जी, ब्रहम्पुर विधानसभा का प्रभारी अश्विनी कुमार ओझा, रामगढ़ विधानसभा का प्रभारी सोनु पाण्डेय, दिनारा विधानसभा का प्रभारी कृष्णा यादव घोषित किए गए। फेसबुक स्पाट राजाबाबु को, ह्वाट्सएप स्पाट दीपक कुमार, ट्वीटर स्पाट आदित्य कुमार पाण्डेय, नमो एप अजय कुमार मिश्र, नारी शक्ति स्पाट अंजली सिंह को बनाया गया। धन्यवाद ज्ञापन ने किया। कार्यक्रम में अमन श्रिवास्तव, रवि मिश्र, निरज पटेल, राबिन राज आदि अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।





























































































