यह कैसा कर्म, नवरात्रि में युवती से दुष्कर्म

0
1625

बक्सर खबर। नवरात्रि में भारतीय संस्कृति देवी की आराधना करने की सीख देती है। लेकिन, इससे विमुख हो रहे लोग सारी मर्यादाएं तोड़ रहे हैं। आज शनिवार की शाम कुछ युवक युवती के साथ दुष्कर्म करते देखे गए। घटना बक्सर-चौसा रोड पर सड़क किनारे दानीकुटिया के पास की है। पास में ही एक होटल भी स्थित है। इसके मध्यम ही झाड़ी में कुछ युवक युवती के साथ गलत आचरण कर रहे थे। कुछ लोगों ने यह देख तो शोर मचाना शुरू किया। मौके पर लोग जमा हो गए और युवकों को पकड़ लिया। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने मुफस्सिल थाने का फोन किया।

पुलिस के आने से पहले ही उन युवकों के कुछ साथी बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने भीड़ के चंगुल से युवकों को निकाला और बाइक पर बैठा वहां से निकल भागे। पुलिस अपनी आदत के अनुसार लेट से पहुंची। वह युवती को अपने साथ थाने ले गई। पूछने पर मुफस्सिल के थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने कहा युवती विक्षिप्त जान पड़ रही है। वह अपना नाम पता कुछ भी नहीं बता रही है। शायद मामला दुष्कर्म के असफल प्रयास का है। लोगों ने देख लिया इस वजह से भाग निकले। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा ऐसा होते हमने भी देखा। लेकिन, अब पुलिस क्या करती है। यह विचारणीय विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here