बक्सर खबर। राम विवाह महोत्सव अपने चरम पर है। सोमवार को दोपहर में फुलवारी का मंचन हुआ। तस्वीरों में इसकी झांकी देख सकते हैं। आज मंगलवार को दोपहर बाद 3:00 बजे से नगर में राम बारात निकलेगी। बुधवार की रात राम विवाह उत्सव मनाया जाएगा। मंगलवार को फुलवारी के मंचन के दौरान पुंडरीक गोस्वामी, बसांव पीठाधीश्वर का अच्युत प्रपन्नाचार्य केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व मंत्री सुखदा पांडे, उत्तर प्रदेश के विधायक उपेंद्र तिवारी, शहर के चर्चित व्यवसाई प्रदीप राय आदि लोग उत्सव में शामिल हुए।




































































































