प्रेमी के घर मिलने पहुंची किशोरी

0
3579

-महिला थाने में पहुंची शिकायत, दिया था शादी का झांसा
बक्सर खबर। प्रेमी से मिलने के लिए किशोरी उसके घर पहुंच गई। वाकया राजपुर थाना के जलहरा गांव का है। सूत्रों के अनुसार सोमवार की सुबह चार बजे वह प्रेमी के घर से लौट रही थी। तभी परिवार वालों की नजर उसपर पड़ गई। फिर क्या था, पूरे गांव में कानाफूसी होने लगी। बात राजपुर थाने तक पहुंची। किशोरी नाबालिग है, इस लिए उसके परिवार वालों ने कहा कि युवक ने उसे झांसा देकर अपने घर बुलाया था। बात क्रिमनल केस तक पहुंची। आस-पड़ोस के लोगों ने दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, बात बिगड़ती चली गई। लड़की पक्ष शादी की जिद करने लगा।

किशोर पक्ष के लोगों का कहना था। वह भी नाबालिग है। अब नाबालिग की शादी तो कोई करा नहीं सकता। यह बात भी खुल कर सामने आई कि किशोरी स्वयं ही उससे मिलने गई थी। राजपुर पुलिस ने इस केस को महिला थाना भेज दिया। ग्रामीणों की माने तो दोनों ही परिवार गरीब है। लेकिन, इनकी जाति भिन्न है। इस वजह से लड़के वाले शादी नहीं करना चाहते। आज मंगलवार को इसकी जांच के लिए महिला थानाध्यक्ष भी पीडि़त पक्ष के गांव पहुंची। उन्होंने पूछने पर कहा पीडि़त पक्ष का कहना है। किशोर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया। जो पिछले कुछ माह से चल रहा था। आज जब सच्चाई पूरे गांव के सामने आ गई है। इस लिए वे मुकर रहे हैं। महिला थानाध्यक्ष के अनुसार अभी किशोरी का मेडिकल टेस्ट नहीं हुआ है। पूछताछ चल रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here