थम नहीं रही संक्रमण की रफ्तार, 170 मिले संक्रमित

0
407

152 हुए ठीक, 4 की थम गई सांसे
बक्सर खबर। संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर उछाल आया है। शनिवार को 170 लोग संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 152 लोग ठीक हुए हैं। लेकिन, चौबीस घंटे के दौरान चार और लोगों की मृत्यु हुई है। अब तक जिले में 78 लोगों की कोविड से दुखद मौत हुई है। अभी भी जिले में 1277 एक्टिव मरीज हैं।

जिनमें से गंभीर रोगी विभिन्न अस्पतालों में हैं और अधिकांश सेल्फ आइसोलेशन में। लेकिन, क्या हम ऐसे हालात में भी लापरवाही बरत रहे हैं। इस बारे में सबको सोचना होगा। दोष मढऩे से समस्या का समाधान नहीं होगा। मिलकर सहयोग करें। आपके सामने चाहे पड़ोसी या प्रशासन। हमारी मदद से ही माहौल सकारात्मक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here