-तीन को आई हैं गंभीर चोटें, काटी गई सड़क बनी दुर्घटना का कारण
बक्सर खबर। दो बाइकों की सीधी टक्कर में चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना गुरुवार को रात पौने नौ बजे के लगभग मिश्रवलिया गांव के समीप हुई। राहगिरों ने इसकी सूचना मीडिया को दी। तत्काल यह जानकारी पुलिस को दी गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना के अनुसार बुलेट बाइक पर तीन लोग सवार थे। आलोक त्रिपाठी, दीपक मिश्रा व दीपू पांडेय। यह तीनों नगर के सोहनी पट्टी से चौसा थर्मल पावर में नाईट ड्यूटी के लिए जा रहे थे।
वहीं दूसरी तरफ से दीपक कुमार निवासी कनझरुआं आ रहे थे। मिश्रवलिया गांव से कुछ आगे दैतरा बाबा का स्थान है। वहां सड़क को काटा गया है। बाइक का संतुलन बिगड़ा और उनमें टक्कर हो गई। सूचना के अनुसार चोट चारो युवकों को आई है। लेकिन, एक तरफ से अलोक त्रिपाणी व दीपक मिश्रा एवं दूसरी बाइक पर सवार युवक को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि दूसरी बाइक पर सवार युवक की पहचान पुख्ता नहीं है। क्योंकि उसकी पहचान का कोई व्यक्ति आया नहीं है। और वह खुद भी नाम बताने की स्थिति में नहीं है।