17 नौका व 51 नाविकों ने लिया हिस्सा
बक्सर खबर। गंगा उत्सव 2021 के तहत शुक्रवार को नौका दौड़ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सोमेश्वर स्थान से रामरेखा घाट तक नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 17 नौका के साथ 51 नाविकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को सदर अनुमंडल अधिकारी धीरेंद्र मिश्रा, जिला उप निर्वाचन अधिकारी आशुतोष राय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशानुसार 1 से 3 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही तय हुआ दिवाली के अगले दिन नौका दौड़ होगी। प्रतियोगिता में नौका नंबर 16 श्रवण कुमार, शैलेश कुमार व चंद्रमा चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नौका नंबर 6 भाभा चौधरी, राम आदेश चौधरी, सत्येंद्र चौधरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, तृतीय स्थान नौका नंबर 2 संदीप कुमार सोनू चौधरी व अमरनाथ कुमार ने बाजी मारी।
कार्यक्रम को आयोजित करने में जिला परियोजना अधिकारी शैलेश कुमार राय, अविनाश कुमार, सौरभ तिवारी, संजय राय, जैक्सन कुमार, विवेक कुमार विशेष सहयोग किया। साथ ही गंगा समग्र अभियान के हरिशंकर गुप्ता, गंगा स्वच्छता का अभियान चलाने वाले युवा नेता सौरभ तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।