‌‌‌कांग्रेसियों ने कहा मोदी मुर्दाबाद, जलाया पुतला

0
190

-अग्निपथ व ईडी के समक्ष राहुल गांधी की पेशी का कर रहे थे विरोध
बक्सर खबर। ईडी के समक्ष राहुल गांधी की पेशी और अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को वीर कुंवर चौक से समक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा कर रहे थे। जबकि नेतृत्व सदर विधायक संजय तिवारी ने किया। उन्होंने कहा माननीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं मोदी सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ निर्भीक विरोध करने वाले युवा नेता राहुल गांधी को परेशान करने की साजिश चल रही है। हम इससे डरने वाले हैं। पार्टी हमेशा भाजपा की गलत नितियों का विरोध करेगी। मोदी सरकार का हर निर्णय राष्ट्र विरोधी एवं जन विरोधी है। जब तक कांग्रेस रहेगी तब तक मोदी के नापाक इरादे कामयाब नहीं होंगे।

राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि मोदी सरकार केवल देश प्रेम का दिखावा करती हैं इसके सभी निर्णय राष्ट्र विरोधी हैं। यह केवल पूंजी पतियों की सरकार है, आमजन की नहीं। वहीं जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने दूरसंचार से संदेश देते हुए कहा यह सेना के मनोबल को तोड़ने वाला कदम है। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, प्रखंड अध्यक्ष राजा रमण पांडे, कमल पाठक, राजर्षि राय, रवि लाल, संजय पांडे, पप्पू दुबे, अरविंद सिन्हा, सुदर्शन सिंह, निरंजन मिश्रा, विश्वजीत पांडे, बबन उपाध्याय, संतोष सिंह, निशांत कुमार, पुरुषोत्तम दुबे, स्वयं चौबे, जमाल अली, राम प्रसाद द्विवेदी, मुकेश पटेल, गुप्तेश्वर चौबे, पप्पू पांडे, भरत यादव, अभिषेक जायसवाल, वीरेंद्र राम, चितरंजन प्रसाद, सुरेश, धनजी पांडे, अमरनाथ ओझा आदि लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here