-शहर के धोबीघाट मोहल्ले में हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। शिक्षक निशांत कुमार की शुक्रवार की सुबह दुखद मौत हो गई। महज पैतीस वर्ष की आयु में वे दुर्घटना के शिकार हो गए। सूचना के अनुसार नगर के धोबी घाट मोहल्ले की गली नंबर तीन में वे रहते थे। शुक्रवार की सुबह घर की बिजली दुरुस्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया।
संयोग इतना बुरा था कि उन्हें समय रहते बचाया नहीं जा सका। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे कन्या मध्य विद्यालय राजपुर में कार्यरत थे। अपने परिवार के साथ यहीं जिला मुख्यालय में रहा करते थे। उनकी दुखद मृत्यु पर शिक्षक नेता शिवजी दुबे व अन्य लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है।





























































































