-शव दफनाने को लेकर गांव के लोग भी नाराज
बक्सर खबर। रघुनाथपुर में दस वर्ष के मासूम दीपक की हत्या करने का आरोपी अमित गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि वह न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण की तैयारी में था। लेकिन, उसके पीछे लगी डीआईयू की टीम ने योजना पर पानी फेर दिया। पुलिस ने उससे आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। अमित जो रघुनाथपुर में अपना प्राइवेट अस्पताल चला रहा था। उसने सपना के साथ प्रेम विवाह किया था। जिसके पास पूर्व से दस वर्ष का पुत्र था।
बेवा हो चुकी उस महिला को नया जीवनसाथी मिला तो वह उसके साथ हो ली। लेकिन, उसका पुत्र अमित को खटक रहा था। जिसकी उसने हत्या कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दीपक का शव अमित के गांव केसठ प्रखंड के जमुआ टोला में दफनाया गया है। इसको लेकर वहां के लोग भी नाराज हैं। क्योंकि गैर बिरादरी का है। लेकिन, शव को पुलिस ने दफनाया है। इस वजह से कोई चाहकर भी विरोध नहीं कर पा रहा है।





























































































