‌‌‌मौसम का बदला मिजाज, डीएम ने रद्द की स्कूलों की छुट्टियां

0
1160

-21 से खुलेंगे स्कूल, आयोजित होगा योग दिवस पर कार्यक्रम
बक्सर खबर। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए गर्मी के कारण स्कूल बंद करने का आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। गुरुवार की देर शाम जिलाधिकारी के कार्यालय से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि 19 जून को 21 तक विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रखने का निर्देश दिया गया था।

उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। 21 से विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, निजी कोचिंग व केन्द्रीय विद्यालय आदि पूर्ववत निर्धारित समय से खुलेंगे। यह आदेश आज गुरुवार को हुई बारिश की वजह से जारी किया गया है। इसके अलावा एक पत्र जारी हुआ है। जिसमें सभी विद्यालयों को 21 जून को विश्व योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। उसकी तस्वीरें भी अपने संबंधित विभाग को भेजनी होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here