मां काली बक्सर नगर वाली की वार्षिक पूजा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

0
353

-बुढ़िया काली मंदिर के नाम से मशहूर है सोहनी पट्टी बाइपास का स्थान
बक्सर खबरं नगर के बाईपास रोड स्थित बुढ़िया काली मंदिर का वार्षिक पंचित पूजा आज शुक्रवार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गर्मी के बावजूद इस विशेष पूजा को लेकर नगर के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर मंदिर की व्यवस्था में लगे जय माँ काली बक्सर नगर वाली समिति के कोषाध्यक्ष अशोक सराफ व सदस्य बसंत कुमार ने बताया कि वार्षिकोत्सव को लेकर अहले सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। जो देर रात तक चलता रहा। पूरे मंदिर परिसर को सुगंधित फूलों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सदस्यों द्वारा शरबत और जल की व्यवस्था के साथ नि:शुल्क जूता -चप्पल पांडाल भी लगाया गया था।

इस अवसर पर देर शाम मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के सचिव शिव कुमार खेमका ने बताया कि मनोकामना पूर्ण करने वाली मां काली का मंदिर बक्सर नागरवाली के रूप में प्रसिद्ध है। मां काली मंदिर की स्थापना छोटे मंदिर के रूप में हुई थी। लेकिन धीरे-धीरे जब मंदिर में लोगों की आस्था बढ़ी तो मंदिर का निर्माण भी भव्य हुआ। सदस्य बसंत कुमार ने बताया कि मंदिर का इतिहास पुराना है। जब इस नगर का विकास नहीं हुआ था। तब नीम के पेड़ के नीचे पिंड के रूप में देवी की पूजा की जाती थी। इसलिए इनको बुढ़िया काली मां भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्वजों का कहना है कि मंदिर का कोई प्रमाण नहीं है कि कब यहां पर बना था।

पूजा में शामिल श्रद्धालु महिलाएं

पूजा के अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप राय, सचिव शिव कुमार खेमका, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, बसंत कुमार, बिट्टू केशरी, रामजी अग्रवाल, बड़े वर्मा, आदित्य कुमार, रेणु अग्रवाल, संजय चौधरी, बिहारी केसरी, लालजी वर्मा, विनोद वर्मा, दीपक जायसवाल, बिंदा वर्मा, मनोज कुमार, सुनील कुमार, निक्की वर्मा, मानिकचंद वर्मा, संतोष केशरी, अभिषेक वर्मा, भोला सोनी, गोपी वर्मा, संदीप वर्मा, अमन वर्मा बड़े वर्मा, रवि साह पहाड़ी वर्मा, सन्नी वर्मा, किसान वर्मा, अनूप वर्मा, प्रकाश केशरी, राजकपूर, डिंपल, विवेक वर्मा, अनिल पटवा, आकाश वर्मा, रवि वर्मा, राम अग्रवाल, राजा, गुड्डू वर्मा, विशाल वर्मा, तरुण वर्मा, राजू प्रसाद केसरी, अमन मिश्रा, लालू, पंकज वर्मा, विट्टू मिश्रा, मिट्ठू वर्मा, अनूप पटवा, सत्यंम, छोटू, राजा वर्मा, दीपक केशरी, पिंटू केशरी, अनूप गुप्ता, प्रमोद वर्मा, मुन्ना केसरी के अलावे समिति के अन्य सदस्यों ने पूरी व्यवस्था को तत्परता से संभालते दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here