22 को रामरेखा घाट से निकलेगी श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ की शोभा यात्रा

0
627

-इस वर्ष होगा रामकथा का आयोजन, सर्वजन कल्याण समिति का 16वां आयोजन
बक्सर खबर। सर्वजन कल्याण समिति 22 से 30 जून तक रामेश्वर मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन कर रही है। साथ ही साथ प्रतिदिन रामकथा भी होगी। इस समिति से जुड़े सदस्यों ने बताया कि सर्वजन कल्याण सेवा समिति सिद्धाश्रम धाम, बक्सर प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजनों के माध्यम से देश में धर्म के मार्ग को प्रशस्त करती रही है। यद्यपि की यह समिति विशुद्ध धार्मिक आयोजन के लिए तथा धर्म की प्रचार के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष समिति का 16वां धर्म आयोजन है। भगवान श्री रामलाला अयोध्या धाम में अपने गर्भ गृह में 500 वर्षों के अथक प्रयासों से स्थापित हुए हैं।

इस अवसर पर समिति द्वारा श्री राम कथा सह श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन 22 जून 2024 से 30 जून 2024 तक किया जाना है। इस महायज्ञ की शोभा यात्रा दिनांक 22 जून को स्थानीय रामेश्वर नाथ मंदिर रामरेखा घाट से प्राप्त 6:30 बजे निकलेगी। गाजे बाजे के साथ यह शोभा यात्रा पीपरपाती रोड होकर गर्ल्स हाई स्कूल पुराना सदर अस्पताल से होते हुए बड़ी देवी मंदिर, मेन रोड से होकर जमुना चौक, ठठेरी बाजार मोड, पुलिस चौकी से होते हुए रामेश्वर नाथ मंदिर यज्ञ मंडप में विश्राम को प्राप्त करेगी। सभी श्रद्धालु धर्म अनुरागी जन जो इस यज्ञ में भगवान के परिक्रमा की परिक्रमण की पूजा में सम्मिलित हो पुण्य के भागी बने तथा यश के भागी बने। समिति द्वारा ऐसी मंगल कामनाएं और प्रार्थना की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here