युवक के सिर में मारी गोली, हालत नाजुक

0
3560

-औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारिमपुर इलाके की घटना
बक्सर खबर। शहर के सटे सारिमपुर गांव में युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घटना देर शाम साढ़े सात बजे के लगभग की है। गोली युवक के सर में लगी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे पटना रेफर कर दिया है। यह इलाका औद्योगिक थाना की सीमा में आता है। उसे लेकर गोलंबर के विश्वामित्र अस्पताल पहुंचने वाले लोगों ने बताया कि सारिमपुर मदरसा के समीप अचानक जोर की आवाज हुई।

लोगों को कुछ अटपटा लगा। वहां जाकर देखा गया तो यह युवक गिरा पड़ा था। सिर से खून बह रहा था। युवक का नाम सोनू साह (18) है। यह सारिमपुर गांव के खालिद साह का पुत्र है। घटना की क्या वजह है। यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि इसकी सूचना मिलते ही मौके पर सदर डीएसपी धीरज कुमार पूछताछ के लिए पहुंचे थे। उनसे इस सिलसिले में पूछा गया तो उनका जवाब था, पूछताछ चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here