‌‌‌ छोटी सी लापरवाही के कारण लगा बड़ा जाम

0
2419

-चरित्रवन में कॉलेज गेट के समीप फंसा ट्रक
बक्सर खबर। छोटी लापरवाही के कारण बक्सर शहर में बड़ा जाम लग गया है। यह जाम मामूली नहीं है। क्योंकि इसकी वजह से जिलाधिकारी भी अपने घर से निकल पाएंगे अथवा नहीं। कहना मुश्किल है। शहर के चरित्रवन कॉलेज गेट के समीप नाली की खुदाई के कारण बड़ा ट्रक फस गया है। वहां सिर्फ इतनी जगह बची है। जिससे होकर ई रिक्शा अथवा बाइक गुजर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वाकया आज गुरुवार की तड़के का है।

सुबह साढ़े पांच बजे के बाद से ही यहां जाम लगना शुरू हो गया है। अगर आप माडल थाना चौक से चौसा की तरफ जा रहे हैं तो आई टी आई अथवा नया बाजार मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। इसी तरह चौसा से शहर की तरफ जाने वाले वाहन इन्हीं दो पथ का उपयोग कर स्टेशन रोड से होकर निकल सकते हैं। फिलहाल उस ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही नगर परिषद को भी उस जगह ध्यान देने की जरुरत है। जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here