करंट लगने से मजदूर की दुखद मौत

0
2451

-काल बन गया सिंचाई के लिए लगाया गया बिजली का तार
बक्सर खबर। धनसोई गांव के रहने वाले काशीनाथ राम (62) की करंट लगने से गुरुवार को मौत हो गई। यह दुखद वाकया गुरुवार को कंचन नदी के समीप खेत में कार्य कर रहे वृद्ध के साथ दुर्भाग्यवश हो गया। इसकी सूचना मिलने के बाद परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ आ गिरा। उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में मृतक की पत्नी अतवरिया देवी ने बताया कि उनके पति काशीनाथ राम (62) वर्ष बुधवार को दोपहर में खेत में रोपनी के लिए बिचड़ा डालने गए थे।

इसी दौरान कुदाल हेतु जामुन की लकड़ी काटने लगे, तभी पहले से टूट कर गिरे धारा प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आ गए। वही अगल बगल के खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने जब इन्हें छटपटाते देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पहुंचते ही उनकी सांसे टूट गई। उसके बाद ग्रामीणों ने रोती बिलखती पत्नी एवं बच्चों को घर पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here