लाइन हाजिर किए गए कोरानसराय के थानाध्यक्ष

0
1458

-बुजुर्ग से थाने में किया था अभद्र व्यवहार, डीजीपी तक गई थी शिकायत
बक्सर खबर। कोरानसराय के थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह को एसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया है। उनके विरूद्ध यह कार्रवाई गृह विभाग के निर्देश पर की गई है। चौबीस घंटे के अंदर उन्हें पुलिस लाइन में योगदान करने को कहा गया है। इसकी पुष्टि एसपी मनीष कुमार ने की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ माह पहले लहना गांव के एक वृद्ध शिवशंकर दुबे थाने आए थे। उनके साथ वहां गलत व्यवहार हुआ।

जिसकी शिकायत उन्होंने वरीय अधिकारियों और डीजीपी से की थी। मामले की जांच में आरोप सत्य पाया गया। इसके बाद विभाग ने यह निर्देश दिया कि उन्हें थानाध्यक्ष के पद से हटाया जाए। उसकी आदेश के अनुरुप अभय कुमार को चलता किया गया है। वैसे आमजन में इस बात को लेकर काफी चर्चा है। एक वृद्ध की शिकायत पर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई इस बात का संदेश है। थानों में लोगों के साथ गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here