जिंदगी की जंग हार गया गोली से घायल आजाद पासवान

0
7019

-शुगर लेवल बढ़ने के कारण बिगड़ी तबीयत, पटना में ली अंतिम सांस
बक्सर खबर। गोली से घायल आजाद पासवान की मौत हो गई है। मंगलवार को पटना के रुबन अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया था। जहां उसने अंतिम सांस ली। पिछले सात दिनों से उसका उपचार चल रहा था। सूत्रों की माने तो पेट में लगी गोली के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। हालांकि ऑपरेशन सफल रहा था। लेकिन, दवाओं के प्रभाव और गहरे जख्म के कारण बेड से उठ नहीं पाया। आज मंगलवार को अचानक स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो गया था।

जांच में यह पता चला शुगर हाई हो गया है। चिकित्सकों की सलाह पर आरा से उसे पटना भेजा गया। लेकिन, वहां जाकर आजाद पासवान की सांसे टूट गई। यह बात अपराह्न पांच बजे के लगभग की है। आजाद फिलहाल जरायम की दुनिया से अलग होकर राजनीति में सक्रिय था। पिछले विधानसभा चुनाव में वह सुभासपा के टिकट पर राजपुर सुरक्षित सीट से चुनाव भी लड़ा था। उस दौरान दाखिल हलफनामे में यह उल्लेख हुआ था कि उसके खिलाफ कुल नौ मामले दर्ज हैं।

यहां पाठकों को हम बता दें। आजाद पासवान सिकरौल थाना के परसागंडा गांव का रहने वाला था। इस माह की सात तारीख को घर से डुमरांव जाने के दौरान दिन के साढ़े दस बजे के लगभग कुछ लोगों ने उसे रास्ते में गोली मार दी थी। उसे उपचार के लिए डुमरांव अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां से आरा के निजी अस्पताल पहुंचा। जहां ऑपरेशन के बाद उसके पेट से गोली निकाली गई थी। पत्नी कलावती के बयान पर कुल छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। घटना की वजह पुरानी अदावत बताया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here