भारत विभाजन की विभीषिका को भाजपा ने किया याद

0
157

-शहीद हुए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
बक्सर खबर। आजाद मिली और साथ ही साथ देश भी विभाजित हो गया। इस दिवस को भारतीय जनता पार्टी ने विभीषिका दिवस के रूप में याद किया। शहर के ज्योति चौक के समीप सिटी पैलेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह व संचालन निर्भय राय महामंत्री ने किया। इस दौरान सासाराम के लोक सभा प्रत्याशी रहे प्रदेश मंत्री शिवेश राम भी बतौर अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

वक्ताओं ने कहा स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। क्योंकि उस समय दुनिया का सबसे बड़ा नरसंहार हुआ था। भारत के नौजवान, बुढ़े, औरतों और बच्चों पर जो अत्याचार हुआ वह पढ़ व सुनकर आज भी आंखों से आंसू छलक आते हैं। हिंदुओं को मारा गया, मंदिरों को तोड़ा गया। आज भी वहां ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसी लिए 2021 में इस तिथि को विभीषिका दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दौरान पंचायती राज के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन, राजवंश सिंह, राजेश सिंन्हा, रानी चौबे मीडिया पैनलिस्ट,

मनोज पाण्डेय, मीना कुशवाहा, सौरभ तिवारी, पूनम रविदास, अमरेन्द्र पाण्डेय, भरत प्रधान, ने भी विभीषिका स्मृति दिवस को याद करते हुए अपने अपने अनुभव साक्षा किए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर इंदु देवी, राजू कुशवाहा, जयप्रकाश राय, शिला त्रिवेदी, राम विनोद राय, सुधा गुप्ता, रेखा देवी, धनंजय राय, दीपक पाण्डेय, संत कुमार सिंह, अमरेन्द्र पाण्डेय, सतीश दुबे, पिंकी पाठक, कंचन देवी, संध्या पांडेय सभी मंडल अध्यक्ष तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here