‌‌‌ बक्सर में कांग्रेस की बढ़ी ताकत, दौलत चंद गुप्ता बने व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

0
464

-सदर विधायक ने सौंपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी मनोनयन पत्र, मिल रही बधाई
बक्सर खबर। शहर के प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी दौलत चंद गुप्ता बक्सर जिला कांग्रेस व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्हें इस आशय का पत्र स्वयं सदर विधायक संजय तिवारी ने रक्षाबंधन के मौके पर जिला अतिथि गृह में सौंपा। उन्होंने स्वयं बधाई दी और कहा कि प्रदेश कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार पाठक द्वारा पत्र प्रदेश नेता स्नेहाशीष के हाथ यहां भेजा है। हमें खुशी है एक अनुभवी व्यक्ति को यह जिम्मेवारी मिली है। आज भी वे रेडक्रॉस व चैंबर ऑफ कॉमर्स के सक्रिय सदस्य हैं। इसका लाभ हमारी पार्टी को मिलेगा और वे छोटे फुटपाथी दुकानदारों व सभी छोटे-बड़े व्यवसायियों के लिए आवाज उठाएंगे।

दौलत गुप्ता ने इस पर हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में कांग्रेस की ओर व्यवसायी वर्ग आशा भरी निगाहों से देख रहा है। जीएसटी ने व्यवसाय को तबाह कर दिया है और रोज बदलते नियम से आम व्यापारी आजीज हैं। उन्होंने राहुल गांधी को देश की आवाज बताया और कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह और व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार पाठक के आशाओं पर मैं पूरी तरीके से खरा उतरने की कोशिश करूंगा। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के मनोनयन पर प्रदेश नेता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय, सहित जिले के बड़े व्यवसायी सत्यदेव प्रसाद, विनय सर्राफ, अशोक सर्राफ, रेडक्रॉस चेयरमैन सुरेश अग्रवाल सहित कामेश्वर पांडेय, मिथिलेश चौबे, प्रमुदित उपाध्याय, आशीष गुप्ता अन्य प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक व्यक्ति ने हर्ष जाहिर किया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here