‌‌‌ननिहाल आई किशोरी नहाने के दौरान गंगा में डूबी

0
1737

– मुफस्सिल इलाके की घटना, परिवार में मातम
बक्सर खबर। मां के साथ ननिहाल आई किशोरी गंगा स्नान के दौरान गंगा में डूब गई। कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार अपराह्न 11 बजे के लगभग की है। मृतक किशोरी अनुष्का कुमारी (14) इटाढ़ी थाना के अतरौना गांव निवासी बाला राम की पुत्री थी।

पूछने पर पुलिस ने बताया वह अपनी मां के साथ ननिहाल नरबतपुर आई थी। वहां से गंगा स्नान करने परिवार के सदस्य चौसा के रानी घाट पहुंचे। जहां बच्ची अचानक गहरे पानी में चली गई। परिजनों द्वारा मदद की गुहार लगाए जाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे। घंटो परिश्रम के बाद उसका शव बरामद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here